Bottom Article Ad

मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है ? इसका ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

What is Rajasthan Mukhymantri Rajshri Yojana full information in Hindi : - भारतीय समाज में बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। लेकिन कई कारणों से लड़की को मां की कोख में ही मार दिया जाता है। क्योंकि लड़की का होना अभागा माना जाता है। और यह समस्या अभी भी चल रही है। इस समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत की गई। जिसके तहत बेटी के जन्म लेने, उसकी देखभाल करने हेतु और साथ ही लड़की को शिक्षा देने के लिए ₹50000 की धनराशि दी जाएगी। 

आज के इस ब्लॉग में हम आपको राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है ? मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है ? राजश्री योजना का फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज क्या हैं ? इसके बारे में आपको संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। 

What is Rajasthan mukhymantri Rajshri Yojana full information in Hindi


राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है ? What is Rajasthan Mukhymantri Rajshri Yojana in Hindi

राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत 1 जून 2016 को हुई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य राजस्थान राज्य के अंदर सरकारी हॉस्पिटल में जन्म लेने वाली लड़की को ₹50000 तक की धनराशि दी जाएगी। इसी के साथ ही जितने भी प्राइवेट हॉस्पिटल है। जो जननी सुरक्षा योजना के अंदर रजिस्टर्ड है। उनके अंदर गर्भवती महिला का प्रसव होने पर बेटी जन्म लेते ही उसको ₹50000 तक की धनराशि दी जाएगी। इस धनराशि को देने का मुख्य उद्देश्य बेटी की देखभाल करने, 12वीं तक पढ़ाई कराने के लिए यह धनराशि दी जाती है। 

इस योजना का लाभ देने से देश में लड़कियों की मृत्यु दर भी कम होगी और लड़कियों की जनसंख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

खासतौर से राजश्री योजना राजस्थान के अंदर लागू की गई है। अन्य राज्य इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे। 


मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत मिलने वाली राशि किस्तों में - 

वैसे आपको इस योजना के तहत मिलने वाली 50 हजार रुपए की धनराशि एक साथ नगद नहीं मिलेगी। बल्कि आपको किस्तों के रूप में मिलेगी। 

> बेटी के जन्म लेते ही 2500 रुपए की पहली किस्त

> 1 वर्ष का टीकाकरण होने पर 2500 रुपए की तीसरी किस्त 

> कक्षा 1 में एडमिशन लेने पर ₹4000 की किस्त

> कक्षा 6 में होने पर ₹5000 की किस्त

> कक्षा 10 होने पर 11000 रुपए की किस्त

> कक्षा 12 वी पास करने पर 25000 रुपए मिल जाएंगे 


मुख्यमंत्री राजश्री योजना का आवेदन करने के लिए पात्रता - 

> इस योजना का लाभ लेने के लिए आप राजस्थान के मूल निवासी हों।

> लड़की का जन्म 1 जून 2016 को या इसके बाद होना चाहिए।

> लड़की का जन्म किसी सरकारी अस्पताल में या ऐसी प्राइवेट अस्पताल जो जननी सुरक्षा योजना (JSY) में रजिस्टर्ड हैं। 

> 5 मई 2017 के बाद आपके पास भामाशाह कार्ड या जन आधार कार्ड बना हुआ होना चाहिए। 

> गर्भवती महिला के प्रसव होने से पहले उसे अपनी डिटेल आंगनबाड़ी में जमा करवानी होगी।

> आप इस योजना का लाभ दो बेटी होने पर भी ले सकते हैं। 


मुख्यमंत्री राजश्री योजना का आवेदन करने के लिए डॉक्यूमेंट्स - 

लड़की का जन्म प्रमाण पत्र 

आधार कार्ड 

बैंक पासबुक 

पासपोर्ट साइज फोटो 

आवासीय प्रमाण पत्र 

भामाशाह कार्ड या जन आधार कार्ड 

माता पिता के डाक्यूमेंट्स


मुख्यमंत्री राजश्री योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? 

राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना का आवेदन करने के लिए आपकी लड़की का जन्म जिस सरकारी अस्पताल के अंदर हुआ हैं। उसके अंदर आप आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्वास्थ्य अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय, जिला परिषद और ग्राम पंचायत के अंदर संपर्क करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों आज की इस लेख में हमने आपको राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना की क्या है ? और राजश्री योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या क्या है ? इसके बारे में हमने आपको कंप्लीट जानकारी दे दी है। अगर आपको यह छोटी सी जानकारी पसंद आती है। तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ